कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित केसी वेणुगोपाल, दिग्विजय सिंह और राजीव सातव के नाम शामिल हैं।
पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक
- छत्तीसगढ़ से केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम
- झारखंड से शहजादा अनवर
- मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया
- महाराष्ट्र से राजीव सातव
- मेघालय से केनेडी कोर्नेलियस खेइम
- राजस्थान से केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी
- गुजरात से शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी
- हरियाणा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा